MS Dhoni Best Five Innings

एमएस धोनी के करियर की पांच सबसे अच्छी पारियां

भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी को सबसे अच्छे कप्तानों और फिनिशर्स में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट में कई सारी शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया लेकिन अब भी वह आईपीएल में सक्रिय हैं। IPL 2022 में 40 वर्ष 262 दिन की उम्र में केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जड़कर वे ऐसा करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी भी बने। इस आर्टिकल में हम आपको एमएस धोनी की 5 सबसे अच्छी पारियां | 5 Best Innings Of MS Dhoni बताने जा रहे हैं।

एमएस धोनी की 5 सबसे अच्छी पारियां | 5 Best Innings Of MS Dhoni

नीचे हम आपको आईपीएल और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेली गई एमएस धोनी की 5 सबसे अच्छी पारियां बताने जा रहे हैं।

1. 54* (29) vs किंग्स इलेवन पंजाब, 2010:

आईपीएल 2010 में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अंतिम मैच जीतना बहुत ही आवश्यक था। पंजाब के खिलाफ 193 का टारगेट चेज करते हुए उन्हें जीतने के लिए अंतिम ओवर में 16 रनों की आवश्यकता थी। लेकिन एमएस धोनी ने इरफान पठान के ओवर में एक चौका और 2 छक्के जड़कर 2 गेंद शेष रहते हुए ही टारगेट चेज कर लिया। उन्होंने इस मैच में 29 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद खेली थी। 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था।

Read: IPL के 15 अनोखे रिकॉर्ड्स

2. 64 (32) vs किंग्स इलेवन पंजाब, 2016:

एमएस धोनी की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का 2016 में पहला सीजन अच्छा नहीं गया था। लेकिन धोनी ने पंजाब के खिलाफ 32 गेंदों पर 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपने बल्लेबाजी का दम दिखाया था। आखिरी ओवर की अंतिम तीन गेंद पर 16 रनों की आवश्यकता थी और अक्षर पटेल पंजाब की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन धोनी ने पहले चौका और फिर 2 लगातार छक्का जड़कर अपने टीम को जीत दिला दी।

  1. 183* (145) vs श्रीलंका, 2005:

31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में खेले गए वनडे मैच में एमएस धोनी ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। 299 का टारगेट चेज करते हुए धोनी ने 145 गेंदों पर 15 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 183 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को मैच में जीत दिलाई। यह विकेट कीपर द्वारा खेली सबसे बड़ी पारी है। इस पारी में धोनी ने कई नए कीर्तिमान बनाये थे।

Read: क्या ये धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है?

4. 148 (123) vs पाकिस्तान, 2005:

5 अप्रैल 2005 को विशाखापत्तनम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में एमएस धोनी ने अपने वनडे करियर की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने 123 गेंदों पर 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 148 रन बनाए थे। यह धोनी की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है, क्योंकि इसी के बाद से उन्हें विश्व भर के क्रिकेट फैंस का आकर्षण मिलने लगा।

5. 224 (265) vs ऑस्ट्रेलिया, 2013:

फरवरी 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में एम एस धोनी ने अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। उन्होंने पहले पारी में मिशेल स्टार्क, पीटर सिडल और नाथन लॉयन जैसे गेंदबाजों के सामने मात्र 265 गेंदों पर 224 रनों की शानदार पारी खेली थी। उनके इस पारी की बदौलत भारत ने पहले पारी में 572 रन बनाए थे। भारत ने 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया था और धोनी प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

About Anish Kumar

Check Also

Asian-Legends-League

Indian Royals vs Bangladesh Tigers Prediction – 2nd T20 Asian Legends League 2025, Dream11 Team, Betting Tips, Playing XI, Pitch & Weather Report

The Indian Royals vs Bangladesh Tigers 2nd T20 match of the Asian Legends League 2025 is set ...

Read more

Asian-Legends-League

Afghanistan Pathan vs Asian Stars Prediction – 1st T20 Asian Legends League 2025, Dream11 Team, Betting Tips, Playing XI, Pitch & Weather Report

The Afghanistan Pathan vs Asian Stars 1st T20 match of the Asian Legends League 2025 is set ...

Read more

Leave a Reply