क्या ये धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है?

आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेल चुके हैं। जब धोनी ने अचानक से 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी, तब से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि वे जल्द ही आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। आईपीएल 2022 में उन्होंने सीएसके की कप्तानी छोड़कर रविंद्र जडेजा को सौंप दी है, ऐसे में क्रिकेट फैंस का सवाल यह है कि क्या ये धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है?

आईपीएल 2022 ही इकलौता ऐसा सीजन है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तानी नहीं कर रहे हैं। इससे पहले वे अपने टीम के लिए 12 सीजन कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें 4 बार उनकी टीम चैंपियन भी रही है। इसके अलावा सीएसके पर दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद वे 2016 और 2017 में राइंजिंग पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा रहे, जिसमें उन्होंने 2016 में इस टीम की कप्तानी भी की। हालांकि उस सीज़न टीम का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा, जिसके बाद उन्हें अगले सीजन कप्तानी छोड़नी पड़ी।

क्या ये धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है?

क्रिकेट फैंस के मन में 2020 के बाद से ही जो सवाल उठता आ रहा है कि क्या यह धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है? लेकिन पिछले 2 सीजन से एमएस धोनी इसका जवाब भी दे रहे हैं। सीएसके उनके अनुभव का भरपूर लाभ ले रही है और इसी अनुभव की वजह से सीएसके ने आईपीएल 2021 का खिताब भी जीता। तब भी लगा था कि धोनी अब आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Read: कौन सी टीम आईपीएल 2022 जीत सकती है?

लेकिन अब जब इस सीजन के शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने अचानक से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है। धोनी का अचानक से कप्तानी छोड़ने का फैसला भले ही उनके फैंस को अच्छा ना लगा हो लेकिन सीएसके के लिहाज से यह बहुत ही अहम है। टीम में रहकर ही वे जडेजा के साथ अपना अनुभव साझा कर सकते हैं और कठिन परिस्थितियों में फैसला लेकर उनके अंदर कॉन्फिडेंस डेवलप कर सकते हैं।

MS Dhoni Last IPL

पिछ्ले कुछ सालों में जडेजा ने खुद को एक बेहतर आलराउंडर के तौर पर खुद को साबित किया है और इसके पीछे एमएस धोनी का बड़ा हाथ माना जाता है। इसीलिए फ्रेंचाइजी भी उन पर पूरा भरोसा जता रही है और कप्तानी भी सौंप चुकी है। हालांकि सीएसके में एम एस धोनी को ही हर फैसलों का श्रेय दिया जाता है, इसका कारण यह है कि वे कई सालों से टीम से जुड़े हुए हैं और फ्रेंचाइजी का उन पर पूरा भरोसा है।

एमएस धोनी एक ऐसे शख्स हैं, जो जरूरत पड़ने पर खुद पीछे हटकर दूसरों को मौका देना जानते हैं, इसीलिए इस सीजन जडेजा की कप्तानी में खेलने के बाद वे अगले सीजन आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में यह माना जा सकता है कि यह धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन हो सकता है।

Leave a Reply

TheTopBookies