IPL के 15 अनोखे रिकॉर्ड्स

भारत में आयोजित होने वाला फ्रेंचाइजी आधारित टी20 क्रिकेट लीग IPL ब्रांड वैल्यू के हिसाब से पूरे विश्व का सबसे बड़ा टी20 लीग जाता है। इसे भारत में क्रिकेट का त्योहार भी कहा जा सकता है। इसके हर मैचों में कोई ना कोई नए रिकॉर्ड बनते एवं टूटते हैं। आईपीएल में कई सारे ऐसे अनोखे रिकॉर्ड हैं जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इसीलिए इस आर्टिकल में हम आपको IPL के 15 अनोखे रिकॉर्ड्स | 15 IPL Unique Records बताने जा रहे हैं।

IPL के 15 अनोखे रिकॉर्ड्स

1. आईपीएल में क्रिस गेल के नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने 2012 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ 66 गेंदों पर 175* रनों की बड़ी पारी खेली थी।
2. आईपीएल में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6/12 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 
3. आईपीएल में मुंबई इंडियंस सबसे अधिक 5 बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। वे 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन बने हैं।
4. आईपीएल में सबसे अधिक रनों के अंतर से जीतने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है। उन्होंने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ दिल्ली में 146 रनों से जीत हासिल की थी।
5. आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज करने वाली टीम राजस्थान रॉयल्स है, जिन्होंने 2020 में चेन्नई के खिलाफ शारजाह में 224 रनों का स्कोर चेज किया था।
6. आईपीएल इतिहास में अब तक मात्र एक ही बार (2022 में) ऐसा हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआती दोनों मैच हारी हो।
7. आईपीएल इतिहास में एक ही बार (2020 में) ऐसा हुआ है, जब चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।
8. एंड्रू टाई आईपीएल के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लिया था। उन्होंने 2017 में गुजरात लायंस की ओर से राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ यह कारनामा किया था। 
9. सैम करन आईपीएल में सबसे कम उम्र के हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 20 साल 302 दिन की उम्र में 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।
10. युवराज सिंह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीज़न में 2 बार हैट्रिक लिया है। उन्होंने 2009 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैट्रिक लिया था।
11. प्रयास रे बर्मन सबसे कम उम्र (16 वर्ष 157 दिन) में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 में आरसीबी की ओर से हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया था।
12. एडम गिलक्रिस्ट आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 55 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेली थी।
13. आईपीएल में क्रिस गेल ने सबसे तेज (30 गेंदों में) शतक और मनीष पांडे ने सबसे धीमा शतक (67 गेंदों में) लगाया है। 
14. आईपीएल के 9वें सीज़न यानी 2016 में सबसे अधिक शतक (7) लगाए गए थे। इसके अलावा 2008, 2011 और 2012 में 6-6 शतक जड़े गए थे।
15. आईपीएल में सबसे अधिक शतक (6) जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इसके अलावा विराट कोहली सबसे अधिक (5) शतक जड़ने वाले भारतीय हैं। एक सीज़न में सबसे अधिक शतक (4) जड़ने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है।

Leave a Reply

TheTopBookies