आईपीएल के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से दी मात

आईपीएल के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से दी मात

टाटा आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है। शुरुआती समय में जल्दी विकेट गिरने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल तथा ललित यादव ने एक शानदार पारी खेल कर दिल्ली कैपिटल्स को मुकाबले में जीत दर्ज करवाई है।

मुकाबले के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जब मुंबई इंडियंस पहली पारी में बैटिंग करने उतरी तो उन्होंने पांच विकेट के नुकसान पर 178 रन का शानदार टारगेट दिया, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने 10 गेंद रहते इस टारगेट को आसानी से चेंज कर लिया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से इशान किशन ने सर्वाधिक नाबाद 81 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके तथा दो छक्के भी जड़े, वहीं दिल्ली कैपिटल की टीम की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट अपने नाम हासिल किए।

मुंबई इंडियंस के 178 रन के स्कोर का पीछा करने जब दिल्ली के फ्रिज की टीम उतरी, तो उनकी शुरुआत बहुत खराब रही थी, दिल्ली कैपिटल्स ने 32 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद अंत में ललित यादव के शानदार 48 रन तथा अक्षर पटेल के शानदार 38 रन की बदौलत दिल्ली की टीम ने इस स्कोर को 10 गेंद रहते आसानी से चेंज कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स इस मुकाबले के साथ प्वाइंट टेबल में अभी पहले स्थान पर पहुंच चुकी है।

Anish Kumar

Anish Kumar is a content producer for Cricketwebs News Website.

Leave a Reply