Wanindu Hasaranga

श्रीलंका क्रिकेट में समय-समय पर बेहतरीन खिलाड़ी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है वनिन्दू हसरंगा, जो श्रीलंका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहें है। उनके बड़े भाई चतुरंगा डिसिल्वा भी श्रीलंका की अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए खेल चुके है। आइये वनिन्दू हसरंगा के बारें में कुछ और जानकरी जानने की कोशिश करते है।

हसरंगा का जीवन परिचय

हसरंगा का जन्म 29 जुलाई 1997 को श्रीलंका के गॉल में हुआ था। हसरंगा ने अपनी शिक्षा गॉल के रिचमंड कॉलेज से ली है और यहीं से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2016 में बांग्लादेश में हुए अंडर-19 विश्व कप में श्रीलंका अंडर-19 का प्रतिधिनित्व किया है।

हसरंगा का घरेलू क्रिकेट करियर

हसरंगा ने अपना लिस्ट ए डेब्यू AIA प्रीमियर लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में 30 नवंबर 2015 के दिन किया था। उसके बाद उनका चयन 2016 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम में हुआ था। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू श्रीलंका पोर्ट ऑथोरिटी क्रिकेट क्लब के लिए 2015-16 के प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में किया था। नवंबर 2017 में हसरंगा को 2016-17 घरेलू सीजन के लिए मोस्ट प्रॉमिसिंग खिलाड़ी का खिताब मिला था। 2018 में हसरंगा का चयन 2017-18 के सुपर फोर प्रोविंशियल टूर्नामेंट में कोलम्बो की टीम में हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हसरंगा

श्रीलंकाई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम में सबसे पहले हसरंगा का चयन जिम्बाब्वे के विरुद्ध होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए हुए था। उन्होंने अपना डेब्यू 2 जुलाई 2017 को जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होने जिम्बाब्वे की आखिरी तीन विकेट लगातार तीन गेंदों पर झटके थे। हसरंगा एकदिवसीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बनें थे।

अगस्त 2019 में हसरंगा का चयन श्रीलंकाई टीम में न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाली टी-20 सीरीज के लिए हुआ था। उन्होंने T-20 मैचों में पर्दापण 1 सिंतबर 2019 को किया था। सिंतबर 2019 में जब श्रीलंकाई टीम की पाकिस्तान दौरे के लिए घोषणा की गई तो बहुत से खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था तो ऐसे में हसरंगा टीम के साथ बतौर मुख्य स्पिनर के रूप में गए थे। टी-20 सीरीज में उन्होंने 8 विकेट लिए थे जिसकी बदौलत श्रीलंका ने पाकिस्तान टीम को 3-0 से हराया था।

दिसंबर 2020 में हसरंगा का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में हुआ था। उन्होंने 26 दिसंबर 2020 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में पर्दापण किया था। पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने 4 विकेट और एक अर्धशतक जमाया था। 2022 के वार्षिक ICC अवार्ड्स में हसरंगा का चयन ICC men ODI Team of Year और ICC Men’s T20 Team of the Year में हुआ था।

IPL में हसरंगा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन की वजह से 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने उन्हें IPL 2021 के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया था। उन्होंने 20 सिंतबर 2021 को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ IPL में डेब्यू किया था। 2022 की मेगा नीलामी में हसरंगा को एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

Leave a Reply