Martin Guptill

मार्टिन गप्टिल का जन्म 30 सितंबर 1986 को  न्यूजीलैंड में हुआ था। उनके पिता एक ड्राइवर थे, जिनका नाम पीटर गुप्टिल था।  इनकी मां का नाम जॉन हेंडरसन है। उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम रॉबिन गुप्टिल है। मार्टिन गुप्टिल ने अपनी पढ़ाई कैलस्टन बॉयज हाई स्कूल से की और आगे उन्होंने ऑकलैंड के एवोडेल कॉलेज में अपनी पढ़ाई की। उनको बचपन से ही क्रिकेट का बहुत शौक था। मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड के अलावा ऑकलैंड, बारबाडोस ट्रिडेंट्स, डर्बीशायर, गुयाना अमेजन वारियर्स का हिस्सा रहे हैं।

क्रिकेट का शुरुआती सफर

मार्टिन ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में ऑकलैंड के खिलाफ एक मैच खेलकर की।  इसके बाद इन्होंने मार्टिन क्लब क्रिकेट में न्यू लिंन के लिए भी खेला। इसके बाद 2011 में आवंटी क्रिकेट के लिए डर्बीशायर का प्रतिनिधित्व करना शुरू किया। 2012-13 के सीजन में सिडनी थंडर्स में सदस्यता हासिल की। इसके बाद फिर से 2015 में डर्बीशायर की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें चुना गया। जैसे कि 2017 में मार्टिन ने इंडिय प्रीमियम लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे। इसके बाद वर्ष 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद और वोस्टरशायर क्रिकेट टीम के साथ भी मैच खेला था।

इसके बाद मार्टिन गुप्टिल ने जुलाई के महीने में यूरो T20 स्लैम क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मैच में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था।  इन्होंने  अपने T20 करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 15 फरवरी 2009 को  एक मैच खेलकर की। इस मैच में मार्टिन गुप्टिल बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे, जो कि एक निराशाजनक बात थी। लेकिन इसके बाद मार्टिन गुप्टिल ने अपनी क्रिकेट की जिंदगी में बहुत संघर्ष किया। लेकिन इन्होंने मेहनत करने नहीं छोड़ी। जिसका परिणाम यह हुआ कि मार्टिन गुप्टिल दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बल्लेबाज बनकर दुनिया के सामने आए।

मार्टिन के कुछ रिकॉर्ड

उनका गेंदबाजी औसत 24.50 है।मार्टिन गप्टिल का इकोनॉमी रेट 5.39 का है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 2/6 है। मार्टिन गुप्टिल वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए 3 बार से अधिक 180 रन बना चुके हैं।  मार्टिन गप्टिल ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड की टीम के पहले खिलाड़ी बने।

इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने सबसे तेज 17 गेंदों में अर्धशतक बनाकर एक नया रिकॉर्ड खड़ा कर दिया था। मार्टिन ने अभी तक के कैरियर में 169 वनडे मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने कुल 6440 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत 43.51 रहा। मार्टिन गुप्टिल का सर्वोच्च स्कोर 237 है। और मार्टिन ने अपनी एकदिवसीय क्रिकेट करियर की शुरुआत 10 जून 2009 को की थी। इस मैच में उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ 135 गेंदों में 122 रन बनाए थे। जिसमें उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

आईपीएल करियर

मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर बल्लेबाज हैं । इन्होंने न्यूजीलैंड की की तरफ से T20 फॉर्मेट में ओपनिंग करते हुए बहुत ही रन बनाए हैं। वहां पर मार्टिन गप्टिल के नाम सर्वाधिक रन और बेहतरीन स्ट्राइक रेट था।  इसीलिए आईपीएल में मार्टिन गप्टिल की मांग ज्यादा रहती थी। आईपीएल के मेगा ऑप्शन में मार्टिन गप्टिल को लेने के लिए हर टीम की फ्रेंचाइजी इन पर दांव खेलती थी। मार्टिन गुप्टिल आईपीएल में भी विभिन्न टीमों के साथ खेल चुके हैं। शुरुआत में मार्टिन गुप्टिल पंजाब किंग्स की टीम में शामिल थे। उसके बाद इनका प्रदर्शन लेकर मुंबई इंडियंस की टीम ने इनको अपने टीम में शामिल कर लिया था। इसके बाद 2019 में मार्टिन गुप्टिल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1 करोड़ रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया था।

Leave a Reply